राशिफल-पंचांग : 07 नवम्बर 2025

पंचांग 07 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 16 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया भृगुवासरे दिन 2/31, कृतिका नक्षत्रे प्रात: 7/1 तदुपरि रोहिणी नक्षत्रे रातअंत 5/22, वरीयान योगे प्रात: 6/44 तदुपरि परिघ योगे रात 3/37, गर करणे सू.उ. 6/31, सू.अ. 5/29, चन्द्रचार वृषभ, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- शुक्रवार 07 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में मित्र से भेंटवार्ता होगी, आर्थिक सहयोग मिलेगा, शिक्षा के क्षेत्र में अचानक यात्रा होगी, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में मन नहीं लगेगा, व्यापार व्यवसाय में व्यर्थ भागदौड़ एवं व्यय में वृद्धि होगी, मित्र के कारण तनाव रहेगा, वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, खर्च पर नियंत्रण रखें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होने का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान बढ़ेगा, शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि होगी, मान सम्मान बढ़ेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा, यात्रा का योग है, कर्क और सिंह राशि के व्यक्तियों की शत्रुओं के षडयंत्र से सतर्कता बांछनीय, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को संयम से कार्य करना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का बचपन की मित्रता का लाभ प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों का साहस बना रहेगा.

——————————————————–

आज का भविष्य-शुक्रवार 07 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला, किन्तु लम्बे कद का परिश्रमी, परोपकारी एवं न्यायप्रिय रहेगा, 32 वर्ष की आयु के बाद विशेष उन्नति होगी, राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे, स्वाभिमानी तथा शिक्षा दीक्षा उत्तम होगी.

——————————————————–

मेष- दूसरों की बातों में आकर अपनों से दूरियां बना लेंगे, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, आपकी उपयुक्त बात को बल मिलेगा, निराशा से बचें, महत्वपूर्ण कार्य योजना बनेगी.

वृषभ- वित्तीय मामले सुलझेंगे, ऐसी कोई बात मालुम होगी, जिससे आपके बाहर जाने की योजना बनेगी, स्वास्थ्य में थकान महसूस होगी.

मिथुन- व्यापारिक सौदेबाजी लाभदायक रहेगी, पारिवारिक आयोजनों से प्रसन्नता होगी, विवाद पर संयम रखें, खर्च की अधिकता से मन अशांत रह सकता है.

कर्क- मधुर वाणी से सबको जीत लेंगे, प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी, नई परेशानी आने से आपका महत्वपूर्ण कार्य रूक सकता है, सावधानी रखें.

सिंह- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है, जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता बढेगी, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, अधिकारी आपकी मदद करेंगे.

कन्या- मित्रों की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे, नई जगह पर खुद को असहज महसूस करेंगे, पुराना कार्य व्यवस्थित करें, नये काम को स्वरूप देने का प्रयास होगा.

तुला- तनाव दूर होगा, विपरीत हालात में समझौता करना ठीक रहेगा, जिस मामले में आप प्रयास कर रहे हैं,उसमें सफलता मिलेगी, संयम रखें.

वृश्चिक- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, धन लाभ के अवसर आयेंगे, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, मानसिक संतोष रहेगा.

धनु- मित्रों की कहासुनी से दुख होगा, भय से छुटकारा मिलेगा, लाभ होगा पर कम, लापरवाही से नुकसान हो सकता है, वाद विवाद से बचें.

मकर- उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है, सुख सुविधा पर खर्च होगा, रूके मामलों में गति आयेगी, स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी.

कुम्भ- झूठ बोलकर लोग भ्रमित कर सकते हैं, हक के लिये संघर्ष करना पडेगा, ज्यादा, जोड़तोड़ से नुकसान हो सकता है, निजी मामलों को स्वयं करें.

मीन- सामूहिक कार्य में सबकी सहमति से कार्य करें, कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेंगे, कल की अपेक्षा आज के कार्य पर ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

——————————————————–

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया को कृतिका/रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, बाजरा, के भाव में तेजी होगी, गुड, खांड, में घटबढ़ रहेगी, सोना, चांदी, की चाल में सुधार होगा, सरसों तिल, तेल, में साधरण तेजी होगी. भाग्यांक 2354 है.

——————————————————–

Next Post

निष्पक्ष और पारदर्शी दिखना भी आवश्यक

Fri Nov 7 , 2025
भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ें जितनी गहरी हैं, उनमें चुनाव आयोग की भूमिका उतनी ही केंद्रीय है. विश्व-भर में भारतीय निर्वाचन आयोग को एक ऐसी संस्था के रूप में देखा जाता है, जिसने विशाल, विविध और जटिल देश में भी चुनाव प्रक्रियाओं को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से […]

You May Like