विजेंद्र भावसार बने आमला ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष

आमला। कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आमला ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विजेंद्र भावसार को सौंपी गई है। आमला कांग्रेस के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी नवयुवक को संगठन की कमान दी गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

बताया जाता है कि नवनियुक्त अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के करीबी माने जाने वाले मनोज मालवे और उनके खेमे से जुड़े हुए हैं। विजेंद्र भावसार पूर्व में एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं और सेवा दल में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसी कारण युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।पेशे से व्यापारी होने के चलते विजेंद्र भावसार का वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भी अच्छा सामंजस्य है, जिससे संगठन को एकजुट कर कांग्रेस को मजबूती देने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में विरोध प्रदर्शन और आंदोलनों की रणनीति को ध्यान में रखते हुए ही यह नियुक्ति की गई है।

इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,मनोज देशमुख, पूर्व अध्यक्ष मनोज मालवे, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, प्रदीप कोकाटे, जितेंद्र शर्मा,वीरेंद्र बर्थे,विजय पारदी, यशवंत हुड़े,रविकांत उघड़े, अंकित सूर्यवंशी,मनीष नागले सहित अनेक कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

ट्रांसफार्मर मे रिटर्न करंट आने से लाइन मेन झुलसा, बैतूल किया रेफर 

Tue Feb 10 , 2026
सारनी। नगर के सेंट्रल बैंक के पास जियो के ट्रांसफार्मर में करंट आने से लाइनमेन बुरी तरह झूलस गया है. गंभीर रूप से घायल होने पर एमपीईबी हॉस्पिटल में प्राथामिक इलाज के बाद बैतूल रेफर किया है. मंगलवार को दोपहर 12 बजे के आसपास सेंट्रल बैंक के पास जियो कंपनी […]

You May Like