जब जन-जन जुड़ेगा, तभी जल बचेगा: देवड़ा

जबलपुर। जल ही जीवन का आधार है और हमारे पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल संचयन और संरक्षण के माध्यम से ही हम आने वाली पीढिय़ों को एक सुरक्षित और हरा-भरा भविष्य दे पाएंगे। जब जन-जन जुड़ेगा, तभी जल बचेगा। जल संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि एक पुनीत सामाजिक कर्तव्य है। यह बातें उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर प्रवास के दौरान शासन के महत्वाकांक्षी जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए कहीं। ऐतिहासिक रानीताल तालाब पहुँचकर उन्होंने न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित जनसमूह को जल स्रोतों के संरक्षण और उनके

जीर्णोद्धार का संकल्प भी दिलाया। अभियान के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मिलकर तालाब परिसर की सफाई की। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित किया । उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे अपने आस-पास के नदी, तालाबों और कुओं को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ भंवरताल गार्डन पहुंचकर जल संरक्षण के लिए बनाये गये। सोकपिट का अवलोकन किया और उन्होंने जल संचय के लिए सोकपिट बनाने के लिए श्रमदान भी किया। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, आशीष दुबे, विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय, अशोक ईश्वरदास रोहाणी, सुशील तिवारी इंदू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू, डॉं. सुभाष तिवारी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, विवेक राम सोनकर, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता और जल संचयन का संकल्प लिया।

Next Post

दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव, सुसाइड नोट बरामद नहीं

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल। बैरागढ़ इलाके में एक किराना व्यापारी ने आत्महत्या कर ली. रविवार तड़के व्यापारी का शव दुकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक व्यापारी उमेश कुमार […]

You May Like