दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव, सुसाइड नोट बरामद नहीं

भोपाल। बैरागढ़ इलाके में एक किराना व्यापारी ने आत्महत्या कर ली. रविवार तड़के व्यापारी का शव दुकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक व्यापारी उमेश कुमार खतरी का शव उनकी दुकान के अंदर बरामद किया गया. उमेश के भाई अजीत ने सुबह के समय जब उन्हें फंदे पर लटका देखा तो परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को उस स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. उमेश परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह किराना व्यापार के अलावा फाइनेंस कंपनी के लिए रिकवरी का काम भी करते थे. उमेश ने आत्महत्या किन कारणों से की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

Next Post

मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

Sun Mar 29 , 2026
मुम्बई, 29 मार्च (वार्ता) मुम्बई इंडियंस (एमआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

You May Like