इंदौर: बढ़ती आबादी और भविष्य की जल जरूरतों को देखते हुए इंदौर में नर्मदा जलप्रदाय के चौथे चरण का काम तेजी से किया जा रहा है। जलूद में 1,650 एमएलडी क्षमता के इंटेक वेल के निर्माण से शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। परियोजना का उद्देश्य वर्ष 2055 तक इंदौर की बढ़ती पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था तैयार करना है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को जलूद पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ‘बबलू’, संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी के इंजीनियर उपस्थित रहे।
