खाटू श्याम बाबा के भक्तों का हिंडोला उत्सव

भोपाल। बरखेड़ा प्रगति नगर में रविवार नौ अगस्त की रात्रि श्री खाटू श्याम बाबा का दरबार सजा। हिंडोला उत्सव में भजन संकीर्तन और भक्ति के रंग में भक्तगण डूब गए। प्रिया गुप्ता और वैभव शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। संयोजक रवि राज यादव ने गायक कलाकारों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। ऋषिपुरम क्षेत्र में खाटू श्याम बाबा की आराधना में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए। सावन में झूले पर आम के सिंगार की झांकी पर श्रद्धालु मोहित हो गए।

Next Post

बारिश में भी नहीं टूटा नर्सिंग छात्रों का हौसला, तीसरे दिन भी धरना जारी; 6-7 साल से परीक्षा-रिजल्ट का इंतजार

Mon Aug 10 , 2026
भोपाल। नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बारिश के बावजूद 60 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फार्मेसी काउंसिल की इमारत के नीचे धरने पर बैठे रहे। छात्र लंबे समय से अटकी परीक्षाओं और रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे […]

You May Like