
मंदसौर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालय परिसर में 61 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।
आयोजन भाजपा गुजर बर्दिया मंडल एवं मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ब्लॉक शाखा मंदसौर के संयुक्त मार्गदर्शन में हुआ। भाजपा गुजर बर्दिया मंडल अध्यक्ष भेरूलाल सेन, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, मंडल कोषाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रमुख महेंद्रसिंह सिसोदिया, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय मीडिया सह प्रभारी रामचंद्र लोहार, संभागीय अध्यक्ष एवं संकुल प्राचार्य शंकरलाल आंजना, जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल सालित्रा, जिला कोषाध्यक्ष कांतिलाल राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष रघुसिंह सिसोदिया सहित विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन के साथ मानव जीवन और जैव विविधता के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से मातृ सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंच रहा है।
विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। उन्होंने लोगों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण के लिए पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण को भी प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
