रेलवे मंडल की सांसदों संग बैठक में जन सरोकारों और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

ग्वालियर। ओरछा पैलेस एवं कन्वेंशन सेंटर होटल ओरछा के सभागार में उत्तर मध्य रेलवे मण्डल क्षेत्र के सांसदों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक की उच्च स्तरीय बैठक का सांसद अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मण्डल की हालिया उपलब्धियों को साझा करना, इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास की समीक्षा करना तथा जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त कर रेल विकास योजनाओं को नई दिशा देना रहा।

इस अवसर पर अपने उदबोधन में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह ने कहा कि हमने अपनी रेलवे की कार्यप्रणाली में लाइन क्षमता की वृद्धि, यात्री सुविधाओं में सुधार एवं उन्नयन, गाड़ियों का संरक्षित संचालन, कर्मचारी कल्याण, पर्यावरण की संरक्षण के लिए हरित पहल की दिशा में विशेष कदम उठाए हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और इसे मजबूत बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि झाँसी मण्डल में कुल 3 प्रमुख रेलवे स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन एवं खजुराहो को स्टेशन रीडेवलेपमेंट प्लान के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शामिल 16 स्टेशनों में से 6 स्टेशनों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं शेष का कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर की चर्चा करते हुए सूचित किया कि इसकी वृद्धि के तहत मण्डल द्वारा 93 किमी. की रेलवे लाईन बिछाई गयी और 20 ब्लॉक सेक्शनों में 157.67 KM इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग आधारित ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली सफलतापूर्वक चालू की गई। कुल 68.5 KM में कवच प्रणाली का सफल कमीशनिंग किया गया, जिससे ट्रेन संचालन की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता में वृद्धि हुई।

उन्होंने सभी सांसदगणों को आश्वस्त किया कि सुझावों पर गंभीरता से अध्यन किया जायेगा तथा मण्डल के स्तर पर इन सुझावों को रेल विकास योजनाओं एवं यात्री सुविधाओं में शामिल किया जायेगा। यदि कोई सुझाव क्षेत्रीय रेलवे के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है, तो प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड एवं अन्य जोनों में भेजा जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा द्वारा झाँसी मंडल में किए जा रहे विकास कार्यों पर एक पावरप्वाइंट प्रस्तुतिकरण किया। इसके बाद सांसद एवं सांसद प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव एवं मांगें रखी गईं।

Next Post

दाल बाजार में चुनाव लड़ने के लिए कई प्रमुख नाम आए सामने

Sat Sep 12 , 2026
ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार के 24 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो रही है। चुनाव लडने के लिये दाल बाजार के व्यापारी सक्रिय हो गये है। कुल 6 पदों के निर्वाचन के लिये कई नाम अभी तक सामने आये है। इस बार […]

You May Like