उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की मानवीयता: सड़क दुर्घटना में घायल बालक को काफिला रुकवाकर पहुंचाया अस्पताल

भोपाल: सागर प्रवास से वापसी के दौरान विदिशा-भोपाल मार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया। मौके पर एक बालक अचेत अवस्था में पाया गया। स्थिति का संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल बालक को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई। उन्होंने फॉलो वाहन से बालक को तुरंत निकटतम अस्पताल पहुंचाया।

साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकीय स्टाफ को आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बालक अंकित कुमार यादव को समय पर निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। बालक का स्वास्थ्य स्थिर है। घटना के संबंध में स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

एना गोडिनेज के दम पर पंजाब रॉयल्स ने महाराष्ट्र केसरी को हराया

Tue Jan 27 , 2026
नोएडा, 27 जनवरी (वार्ता) निर्णायक 62 किग्रा महिला मुकाबले में एना गोडिनेज के संयमित और प्रभावशाली प्रदर्शन की बदौलत पंजाब रॉयल्स ने प्रो रेसलिंग लीग 2026 के मैच 12 में महाराष्ट्र केसरी पर 5–4 से महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। यह मुकाबला नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने पहले […]

You May Like