भोपाल ननि की पांच मल्टीलेवल पार्किंग में शुरू होगी कैशलेस व्यवस्था


भोपाल: नगर निगम भोपाल ने शहर की पांच मल्टीलेवल पार्किंग को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करते हुए पूरी तरह कैशलेस बनाने की तैयारी पूरी कर ली है. नई व्यवस्था के तहत पार्किंग में प्रवेश करने वाले वाहनों की पहचान बूम बैरियर पर लगे कैमरों से की जाएगी और पार्किंग शुल्क का भुगतान मोबाइल ऐप के जरिए यूपीआई से किया जाएगा.नगर निगम का दावा है कि इस पहल के साथ भोपाल पार्किंग स्थलों पर हाईटेक एवं कैशलेस व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला नगरीय निकाय बनने जा रहा है.

निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने इसे निगम की राजस्व वसूली और भुगतान प्रणाली को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है.नई व्यवस्था लागू होने के बाद सभी मल्टीलेवल पार्किंग में नकद भुगतान पूरी तरह बंद रहेगा. वाहन चालकों को पार्किंग शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. यदि कोई निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान नहीं करता है तो उससे दोगुना पार्किंग शुल्क पेनाल्टी के रूप में वसूला जाएगा.

नगर निगम ने पार्किंग स्थलों पर कैमरों के माध्यम से वाहनों की ट्रैकिंग की व्यवस्था भी की है. इसके अलावा जल्द ही फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली शुरू करने की तैयारी है, जिससे बैरियर पर वाहनों का इंतजार कम होगा और पार्किंग संचालन अधिक सुगम एवं तेज हो सकेगा.

Next Post

शराब पीने अनाज बेचने से मना करने पर पुत्र में वृद्ध माता-पिता की कर दी पिटाई,बहू ने सास,ससुर को चिकित्सालय में किया भर्ती

Fri Jul 10 , 2026
पांढुरना:शराब पीने के लिए घर में रखा अनाज बेचने से मना करने पर ग्राम पेलेपार के एक कलयुगी पुत्र ने वृद्ध माता-पिता की बड़े ही बेरहमी से पिटाई कर दी,खुन से लहुलुहान सास,ससुर को बहू ने नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां इन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है,वहीं […]

You May Like