दशानन के ऊपर भी बारिश का खतरा

ब्यावरा/राजगढ़: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को नगर सहित जिले भर में परंपरानुसार मनाया जाएगा जगह-जगह रावण के पुतले का दहन होगा ब्यावरा में इस बार रावण दहन नवीन दशहरा मैदान पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप मैदान पर किया जाएगा जहां नपा प्रशासन द्वारा पारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है. इन सबके के बीच मौसम
विभाग द्वारा दशहरा पर्व के दिन मध्य प्रदेश में बारिश होने के संकेत दिए गये है, इससे रावण के दशानन के ऊपर भी बारिश का खतरा पुतले को बारिश से बचाव हेतु उचित प्रबंध किए जाएंगे, जिला मुख्यालय पर रावण का पुतला वॉटर प्रूफ बनाया जा रहा है.

गौरतलब है कि नगर में गत वर्ष तक श्री अंजनीलाल मंदिर के आगे दशहरा मैदान पर रावण दहन किया जाता रहा है. किंतु वहां जगहाभाव के चलते इस बार से रावण दहन नवीन मैदान पंचमुखी मंदिर के समीप मैदान पर होगा. नवीन मैदान को व्यवस्थित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रुप देने नपा प्रशासन का अमला जोरशोर से तैयारियों में जुटा हुआ है.बारिश को लेकर चिंता दशहरा मैदान पर की जा रही तैयारियों के
वॉटर प्रूफ होगा पुतला
राजगढ़ संवाददाता के अनुसार दशहरा पर्व पर बारिश की संभावना के म‌द्देनजर पुतला पूरी तरह बॉटर प्रूफ रहेगा, पुतले का निर्माण करीब 95 हजार की लागत से होकर इसमें लगभग 1 लाख रुपये की लागत से रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी. 60 सालों से एक ही परिवार बना रहा रावण का पुतला राजगढ़ में दशहरा पर्व पर दहन हेतु रावण के पुतले का निर्माण राजगढ़ निवासी दोहरिया परिवार द्वारा बीते ६० सालों से रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है.

अनवरत् रुप से आकर्षक पुतले का निर्माण यह परिवार करता आ रहा है. वर्तमान में रावण पुतले के निर्माण का जिम्मा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडव्होकेट अविनाष दशेहरिया एवं परिजन द्वारा बखूबी निभाया जा रहा है. इस बार भी 50 फीट हाइट का रावण पुतला रहेगाबीच मंगलवार को दोपहर के समय नगर में बारिश होने लगी, इससे मैदान को व्यवस्थित करने के कार्य में कुछ व्यवधान पहुंचा.नपा प्रबंधन के अनुसार बारिश की संभावना को देखते हुए रावण के पुतले को बारिश से बचाने व्यापक प्रबंध किए किए जाएंगे

Next Post

खुल गए कान्हा राष्ट्रीय पार्क के गेट

Wed Oct 1 , 2025
बालाघाट: विश्व प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय पार्क के गेट 1 अक्टूबर को खुल गए सुबह के समय बैहर के विधायक श्री संजय उईके ने विधिवत तौर पर वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में कान्हा राष्ट्रीय पार्क के गेट खुले जाने की औपचारिक प्रक्रिया निभाई और पर्यटकों को लेकर जिप्सी गेट […]

You May Like