अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: MP में भाजपा का महा-आयोजन, CM यादव जबलपुर और खंडेलवाल बैतूल में करेंगे योग

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित करेगी। 21 जून को प्रदेश के सभी मंडलों में होने वाले इन आयोजनों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे।

सामूहिक योग कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल सहित पार्टी का प्रदेश नेतृत्व विभिन्न स्थानों पर सहभागिता करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह 7:30 बजे जबलपुर के सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल सुबह 6:30 बजे बैतूल के हॉकी स्टेडियम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास करेंगे।

इसके अलावा प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी अलग-अलग मंडलों में आयोजित योग कार्यक्रमों में शामिल होकर योग दिवस का संदेश देंगे। पार्टी का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

Next Post

जनभावनाओं के अनुरूप है समान नागरिक संहिता - सखलेचा

Sat Jun 20 , 2026
नीमच। जिला मुख्यालय नीमच के टाउन हॉल नीमच में शनिवार को जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एवं एसपी श्री राजेश व्यास की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा समान नागरिक संहिता के सम्बंध में आमजनों के […]

You May Like

Play sound