महिला आरक्षण के लिए टाइमलाइन दें मोदी : चिब

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिलाओं के लिए लोकसभा की 543 सीटों के आधार पर ही आरक्षण लागू करने के लिए स्पष्ट समयसीमा तय करने की मांग की है। श्री चिब ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिला आरक्षण कानून 2023 में पारित हो चुका है और कांग्रेस ने उसका समर्थन किया था और इसके क्रियान्वयन में देरी नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर लागू करने को टाल दिया है।

भारतीय युवा कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें “जादूगर प्रधानमंत्री” करार दिया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर आरोप लगाया कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए “जादू की राजनीति” कर रही है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री चिब ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाया गया “नंबर 16” का सवाल अब सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री इस सवाल में “फंस चुके हैं” और जनता के सामने सच्चाई लाने से बच रहे हैं।

श्री चिब ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून 2023 में पास हो चुका है और कांग्रेस ने उसका समर्थन किया था, लेकिन वर्तमान में इसे लागू करने के बजाय सरकार इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर टाल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो 543 लोकसभा सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू क्यों नहीं किया जाता। प्रधानमंत्री के हाल के राष्ट्र के नाम संबोधन पर निशाना साधते हुए चिब ने कहा कि लगभग 30 मिनट के भाषण में बार-बार कांग्रेस का जिक्र किया गया, जबकि देश के असली मुद्दे जैसे कि रोजगार, महंगाई और प्रतिनिधित्व को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने इसे “ध्यान भटकाने की राजनीति” करार दिया।

Next Post

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी अपराधी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

Tue Apr 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी खुफिया कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर और आईएसआई के कथित गुर्गे शहजाद भट्टी से जुड़े एक अपराधी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो युवा गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर दिल्ली […]

You May Like