
सीहोर। पाटी मोहल्ले वार्ड नम्बर एक में शनिवार को सवा करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सीवेज नाली सड़क निर्माण का भूमिपूजन मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय व नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा महिलाओं से कराया गया.
इस अवसर पर विधायक सुृदेश राय ने कहा कि नपा शहर विकास को लेकर निरंतर कार्य कर रही है पाटी मोहल्ले की हर समस्या को दूर किया जाएगा. अच्छी सुविधाओं के लिए सड़क सीवेज निर्माण में अडंग़ा बनने वाले ओटले ओटलियों को नागरिकों स्वयं ही तोडऩा होगा. सड़क सीवेज नाली बनने से नागरिकों को कीचड़ से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी.
वार्ड के सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति में विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष विकास पिं्रस राठौर, पार्षद सुनीता राय के द्वारा क्षेत्र की महिलाओं से गैंती चलवाकर भूमिपूजन संपन्न कराया गया.
नपाध्यक्ष श्री राठौर कहा कि विधायक सुदेश राय के माध्यम से नगर पालिका परिषद को महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है. सैकड़ों जनहितैषी निर्माण कार्य शहर के सभी वार्डो में किए जा रहे है. पाटी मोहल्ले में गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाई जाएगी लेकिन पहले अंडर ग्राउंड सीवेज सिस्टम बनेगा जिस के बाद जरूरत के मुताबिक नालियों का निर्माण किया जाएगा फिर सड़क बनाई जाएगी.
पार्षद प्रतिनिधि राहुल राय और नागरिकों ने भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, पार्षद कमलेश राठौर, मुकेश मेवाड़ा, भारत राय, जितेंद्र मालवीय, सोनू मालवीय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे.
