किन्नरों के सामूहिक आत्महत्या प्रयास मामले में मुख्य आरोपी सपना हाजी हिरासत में

इंदौर: नंदलालपुरा क्षेत्र में बुधवार रात 24 किन्नरों द्वारा जहरीला पदार्थ पीने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सपना हाजी को हिरासत में लिया है. जबकि अन्य की तलाश की जा रही है. सभी प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज जिला और पुलिस प्रशासन की निगरानी में जारी है.पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 24 किन्नरों ने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया.

घटना के तुरंत बाद सभी प्रभावितों को एम्बुलेंस के माध्यम से एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार सीएमएचओ डॉ. हासानी और अस्पताल के चिकित्सक देख रहे हैं. प्रभावितों की स्थिति फिलहाल स्थिर है. डीसीपी आनंद कलादगि ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आज मुख्य आरोपी सपना हाजी को हिरासत में लिया है.

अस्पताल में भर्ती किन्नरों में माहिरा, अंजली, रोली कुंवर, आकांक्षा, शब्बो, गुंजन, लाली, नैत्रा, साही, झुमर, खुशबु, प्रतिक्षा, खुशी बुलबुल, रीना, कान्हा, त्रिवेणी, साइबा, रिया, गोल्डन, खुशी, कोमल, रिद्धी और सिया शामिल हैं. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट हैं. वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा लगातार घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं. एसडीएम प्रदीप सोनी और तहसीलदार भी अस्पताल में मौजूद हैं. पुलिस जल्द ही प्रभावितों के बयान लेकर घटना के कारणों और पीए गए पदार्थ की पुष्टि करेगी.

Next Post

भाई ने भाई पर चलाई गोली, दोस्त को लगी, हालत गंभीर

Thu Oct 16 , 2025
ग्वालियर: महाराजपुरा थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने गुस्से में आकर दूसरे पर गोली चला दी. हालांकि गोली अपने निशाने से चूक गई और वहां मौजूद उसके दोस्त को जा लगी. घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

You May Like

मनोरंजन