ग्रीन एनर्जी का पावर हाउस बनता विंध्य, दिल्ली मेट्रो के बाद इंदौर-भोपाल को भी देगा सौर ऊर्जा

रीवा, 1 नवम्बर, रीवा जिले के गुढ़ सोलर प्लांट से अभी तक दिल्ली की मेट्रो ट्रेन चल रही थी पर बहुत जल्द इंदौर और भोपाल की मेट्रो टे्रन भी यहा की बिजली से दौड़ेगी. एशिया के सबसे बड़े सौर्य ऊर्जा केन्द्र अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क का विस्तार भी किये जाने की योजना है. इंदौर भोपाल मेट्रो को बिजली आपूर्ति को अंतिम तैयारी देने का काम चल रहा है.

रीवा जिले की गुढ़ तहसील में स्थापित 750 मेगावाट क्षमता वाला यह सोलर पार्क पहले ही दिल्ली मेट्रो को दिन के समय बिजली सप्लाई कर रहा है. दिल्ली मेट्रो की लगभग 60 से 90 प्रतिशत बिजली जरूरत रीवा की हरित ऊर्जा से पूरी होती है. अब यही सफल मॉडल इंदौर और भोपाल मेट्रो में लागू किया जाएगा, जिससे दोनों शहर देश के पहले ग्रीन मेट्रो शहरों में शुमार होंगे. सरकार ने वर्ष 2026 तक मेट्रो को रीवा सोलर ग्रिड से जोडऩे का लक्ष्य तय किया है. इससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा बल्कि राज्य को करोड़ों रुपये की बचत भी होगी, क्योंकि सौर ऊर्जा की दर पारंपरिक बिजली से करीब 30 से 40 प्रतिशत कम है. रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड, जो मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का संयुक्त उपक्रम है, इस विस्तार परियोजना की रूपरेखा पर तेजी से काम कर रहा है. यह विस्तार न केवल मेट्रो परियोजनाओं को हरित ऊर्जा उपलब्ध कराएगा बल्कि राज्य की समग्र ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत करेगा. रीवा सोलर पार्क का असर स्थानीय स्तर पर भी दिख रहा है. रीवा के बदवार, बरसैता देश, इटार पहाड़ और रामनगर जैसे गांवों में इस परियोजना ने विकास की नई कहानी लिख दी है. रीवा सोलर पार्क के जरिए पैदा हुई यह स्वच्छ ऊर्जा अब प्रदेश के शहरों को नई रफ्तार देने जा रही है. भोपाल और इंदौर मेट्रो की पटरियों पर जब गाडिय़ां दौड़ेंगी, तो उनमें बहती ऊर्जा रीवा की धरती से आई होगी. वो ऊर्जा जो सिर्फ बिजली नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की हरित प्रगति का प्रतीक बनेगी.

सोलर पार्क की क्षमता बढ़ाने की योजना

रीवा सोलर पार्क का यह मॉडल अब मुनाफे और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुका है. लगभग 2800 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हुए इस प्रोजेक्ट ने शुरुआती वर्षों में ही सरकार को अपेक्षा से अधिक राजस्व दिया. राज्य को इससे न सिर्फ पंजीकरण शुल्क के रूप में करोड़ों रुपये मिले, बल्कि हर साल लगातार बढ़ता मुनाफा भी मिल रहा है. यही कारण है कि अब सरकार इस परियोजना के विस्तार की दिशा में तेजी से काम कर रही है. अधिकारियों के अनुसार रीवा सोलर पार्क की क्षमता 750 मेगावाट से बढ़ाकर 1200 मेगावाट तक की जाएगी, जिसके लिए करीब 800 एकड़ अतिरिक्त भूमि पहले ही चिन्हित की जा चुकी है.

Next Post

भानपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों पर कसी लगाम

Sat Nov 1 , 2025
भानपुरा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भानपुरा पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम ओसारा और छतरपुरा में संयुक्त दबिश दी। यह कार्रवाई एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी श्रीमती हेमलता कुरील एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी […]

You May Like

मनोरंजन