
ग्वालियर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गुरुमुख करोसिया ने आज नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय से मुलाकात कर कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। निगम आयुक्त ने ग्वालियर नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन समय से देने, एरियर भुगतान भी जिन लोगों का नहीं हुआ उनका भुगतान करने, ग्वालियर नगर निगम में जो कर्मचारी बीमारी के कारण ड्यूटी पर नहीं आए, उन्हें ड्यूटी ज्वाइन कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
