बदहाल रास्ते से मुक्तिधाम पहुंची अंतिम यात्रा

पड़ाना। स्थानीय माली मोहल्ला में स्थित मुक्तिधाम का रास्ता कचरे, गंदगी से पूरी तरह पटा हुआ है. किसी अंतिम यात्रा के दौरान भारी दिक्कतों का सामना नागरिकों को करना पड़ता है. ऐसे ही हालातों के बीच से होकर अंतिम यात्रा मुक्तिधाम तक पहुंचती है.
माली मोहल्ले में निवासरत किशनलाल पुष्पद का लगभग 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनकी शवयात्रा माली मोहल्ले के सामाजिक मुक्तिधाम पर पहुंची. परन्तु रास्ता काफी बदहाल होने से काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. दिक्कतों के बीच अंतिम यात्रा मुक्तिधाम तक पहुंची. मजबूरन गंदगी भरे रास्ते से होकर अंतिम यात्रा को ले जाना पड़ा. गौरतलब है कि मोहल्ले में सफाई अभियान के तहत ट्रेक्टर तक नहीं पहुंच पाता है. बदहाल रास्ते एवं साफ-सफाई के अभाव में काफी मुश्किलों का सामना नागरिकों को करना पड़ रहा है.

Next Post

आचार्यश्री सुबल सागर का 49वां अवतरण दिवस मना

Mon Sep 15 , 2025
ग्वालियर। आचार्यश्री सुबल सागर महाराज का 49वां अवतरण दिवस मुनिराजों के साथ सन्मति सुबल वर्षायोग समिति एवं सकल जैन समाज ने नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में धूमधाम के साथ मनाया। आचार्यश्री के अवतरण दिवस सहस्त्र नाम विधान ओर संगीतमय गुरुपूजन भक्तों ने झूमते हुए किया। आचार्यश्री के अवतरण दिवस […]

You May Like