
ढाका, 20 जनवरी (वार्ता) दो भारतीय नागरिकों और एक बंगलादेशी दलाल को रविवार को कुरीग्राम में फुलबारी सीमा के माध्यम से अवैध रूप से बंगलादेश में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया।
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, फूलबाड़ी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) मामुनूर रशीद ने कहा कि बॉर्डर गार्ड बंगलादेश (बीजीबी) के बालारहाट शिविर के बटालियन-15 के सदस्यों ने तीनों को हिरासत में लिया और कल रात फूलबाड़ी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।
यह घटना फुलबारी उपजिला के नाओडांगा संघ के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 933 के पास बालाटारी गांव में हुई।
रिपोर्टों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान भारत के पूर्व बर्धमान जिले की 28 वर्षीय रेशमा मंडल और दक्षिण 24 परगना जिले के 18 वर्षीय सौरव कुमार सपुई के रूप में हुई है। बंगलादेशी दलाल की पहचना कुरीग्राम जिले के नागेश्वरी उपजिला का 24 वर्षीय यूसुफ अली के रूप में हुई है।
