
जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत ग्राम मोहनिया में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते हुए विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू के साथ लट्ठ भी चले। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि आकाश दाहिया 20 वर्ष निवासी ग्राम मोहनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के पास सत्यपाल सिंह कनौजिया मिला, जिसने चाकू से हमलाकर चोट पहुॅचा दी। भाई अरविन्द एवं मां तारा बाई दाहिया आये तो सत्यपाल सिंह जातिगत शब्दों का प्रयोग कर अपमानित कर डंडा से हमलाकर उसके भाई और मां दोनों को चोटें पहॅचा दी। वहीं सत्यपाल राजपूत 28 वर्ष निवासी ग्राम खिरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है। अन्नू दाहिया एवं अरविन्द दाहिया दोनों भाई आपस में गाली गलौज कर रहे थे तो उसने उन लोगों से रास्ते से हटने के लिये कहा, जिस पर अन्नू ने डंडा से और अरविन्द ने हाथ मुक्कों से उसके साथ मारपीट की।
