इटारसी। माखननगर क्षेत्र के सैकड़ों कांवड़िए, मेहर गढ़वाल समाज कल्याण परिषद के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा के नेतृत्व में ग्राम गनेरा से पैदल यात्रा कर इटारसी पहुंचे। ये सभी श्रद्धालु शिवधाम तिलक सिंदूर में जलाभिषेक करेंगे। इटारसी पहुंचने पर पिपलेश्वर गार्डन में परिषद की इटारसी शाखा द्वारा कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। आज यह कांवड़ यात्रा शिवधाम तिलक सिंदूर के लिए रवाना होगी।
कांवड़ यात्रा गनेरा से इटारसी पहुंची, आज तिलक सिंदूर के लिए करेगी प्रस्थान
