कोरी समाज के परिचय सम्मेलन में 150 प्रतिभागियों ने दिया परिचय

जबलपुर: कोरी तंतुवाय समाज कल्याण संगठन जबलपुर के द्वारा एम. जी. जी बारात घर दमोह नाका जबलपुर में प्रांतीय स्तर का युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया। संगठन के अध्यक्ष एस. एल. कोरी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम संगठन पिछले 20 वर्षों से आयोजित करते आ रहे हैं। सम्मेलन में इस वर्ष 1500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। सम्मेलन के बाद विवाह योग्य युवक-युवतियों की परिचय पत्रिका का प्रकाशन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगत बहादुर सिंह जी महापौर, विशेष अतिथि के रूप में विधायक अभिलाष पांडेय, नारायण प्रसाद कबीर पंथी पूर्व विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. जी. पी. कोरी से नि. कार्यपालन यंत्री आर .ई .एस., संगठन अध्यक्ष एसएल कोरी, महामंत्री गोपाल दास कोरी, सचिव मुन्ना लाल कोरी, कोषाध्यक्ष अशोक कोरी, महिला अध्यक्ष सिया कोरी , मीरा राज, विशेष अतिथि इंदौर से कैलाश चौधरी, गणेश वर्मा, सागर से दीपक कोरी, सागर समाज के अध्यक्ष दिनेश तन्तु वाय सहित समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे

Next Post

अपना हर जन्मदिन वैष्णो धाम में माता वैष्णो देवी का दर्शन कर मनाती हैं संदीपा धर

Mon Feb 2 , 2026
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री संदीपा धर अपना हर जन्मदिन वैष्णो धाम में माता वैष्णो देवी का दर्शन कर मनाती हैं। संदीपा धर के लिए जन्मदिन सिर्फ़ जश्न और केक तक सीमित नहीं होता। वह हर साल अपने जन्मदिन की शुरुआत माता वैष्णो देवी के दर्शन से करती हैं। यह उनके लिए […]

You May Like

मनोरंजन