
सिरोंज। ग्राम देहरी के पास के क्षेत्र में गुरुवार को एक खेत में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी.
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि ग्राम देहरी के समीप एक खेत में कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया है. पुलिस कंकाल को मेडिकल जांच के लिए भेज रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
