केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया पटना के ‘बापू टावर’ का भ्रमण

पटना, 09 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने गुरुवार को पटना स्थित बापू टावर संग्रहालय का भ्रमण किया।केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत करने के इस प्रयास की प्रशंसा की। संग्रहालय परिसर पहुंचने पर बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

डिजिटल गैलरी और गांधीजी के विचारों का जीवंत दर्शन भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री जोशी ने बापू टावर की विभिन्न दीर्घाओं में स्थापित विश्वस्तरीय प्रदर्शों, ऐतिहासिक चित्रों, भित्तिचित्रों और ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। उन्होंने डिजिटल माध्यमों से बापू के चंपारण सत्याग्रह और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी स्मृतियों को करीब से देखा। उन्होंने गांधी जी के सिद्धांतों पर आधारित राज्य सरकार की विकास योजनाओं की भी जानकारी ली।
निदेशक विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री को बापू टावर के निर्माण के उद्देश्यों और इसकी अनूठी वास्तुकला

के बारे में विस्तार से बताया। श्री जोशी ने विशेष टर्न टेबल थिएटर में बापू टावर के निर्माण और गांधी जी के विचारों पर बनी एक प्रेरणादायक लघु फिल्म भी देखी। आधुनिक तकनीक से अभिभूत होकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहाँ मल्टीमीडिया के माध्यम से गांधी जी के जीवन और उनके विचारों को बेहद प्रभावशाली और बेजोड़ ढंग से संजोया गया है। उन्होंने कहा कि पटना की अगली यात्रा के दौरान वे पुनः बापू टावर आयेंगे।

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति आएगी और आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत होगी: डॉ इरफान अंसारी

Thu Jul 9 , 2026
रांची, 09 जुलाई (वार्ता) झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन का दूसरा दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक रहा है। डॉ अंसारी ने कहा कि मेरे लिए भी यह गर्व का विषय है कि झारखंड स्वास्थ्य विभाग जल्द ही गूगल […]

You May Like