डा. अंजू राठी राणा 23 वें विधि आयोग की सदस्य सचिव नियुक्त

नई दिल्ली, 21 नवंबर (वार्ता) भारतीय विधि सेवा की अधिकारी और विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि मामलों के विभाग में सचिव डा. अंजू राठी राणा को 23 वें विधि आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी मानी जायेगी।

इसके अलावा समिति ने भारतीय विधि सेवा के अधिकारी डा. राजीव मणि जो अभी विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग में सचिव हैं को विधि विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

समिति के अन्य निर्णयों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीरज मित्तल को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी मानी जाएगी।

ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव भूमि संसाधन विभाग मनोज जोशी को रसायन और उर्वरक मंत्रालय में फार्मास्युटिकल विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।

एक अन्य निर्णय में प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव अतीश चंद्रा को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

Next Post

शरजिल इमाम जैसे आतंकवादियों का खुला रहना खतरनाक: विहिप

Fri Nov 21 , 2025
लखनऊ, 21 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शरजील इमाम के कथित भड़काऊ भाषणों को लेकर उच्चतम न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने हाल के दिनों में विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े कुछ व्यक्तियों के कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल पाए जाने की सूचनाओं ने […]

You May Like