सीहोर:पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय एवं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सभी पात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया.इस अवसर पर विधायक सुदेश राय एवं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं.
शिक्षा के क्षेत्र में निशुल्क साइकिल वितरण योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना के तहत साइकिल मिल जाने से छात्राओं को स्कूल आने और जाने में आसानी हो गई है और उन्हें अब स्कूल आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर नही रहना पड़ेगा. यह योजना हमारे गांव की बेटियों के सपनों को पूरा करने में मददगार तो साबित हो ही रही है, बल्कि उन्हें सशक्त बनाने और देश को विकास की राह पर ले जाने में भी सहायक बन रही है.
जब हमारे गांव की बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगी तो निश्चित ही देश भी तरक्की करेगा. उन्होंने छात्राओं को नई साइकिल मिलने पर उन्हें बधाई भी दीं. अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्राचार्य को तंबाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया.
