
छतरपुर। छतरपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी को कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था कलेक्टर पार्थ जैसवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया के अवकाश पर रहने की अवधि के लिए की गई है।
सागर संभाग के कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विनय द्विवेदी कलेक्टर के साथ-साथ जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वे दोनों अधिकारी के अवकाश से लौटने तक दोनों पदों का कार्यभार देखेंगे।
प्रशासन का उद्देश्य जिले में विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मामलों और नियमित प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखना है, ताकि किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
