मंहगाई की मार से बाजार में नही दिख रही रौनक

रीवा: धनतेरस एवं दीपावली को लेकर बाजार सजने लगा है, ग्राहको के इंतजार में दुकानदार बैठे है. लेकिन बाजार में रौनक दिखाई नही दे रही है. पुष्य नक्षत्र को लेकर इस बार व्यापारियों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है.जिस तरह से सोने-चांदी के दाम आसमान तक पहुंच गए है वह आम आदमी की पहुंच से दूर है, लिहाजा खरीददारी पर असर पड़ेगा. गौरतलब है कि पुष्य नक्षत्र सोमवार को है खरीददारी मानी जाती है, बाजार ग्राहको लिये सज गया है.

दुकानदारो ने सजावट के साथ ग्राहको को आकर्षित करने के लिये कई तरह के उपहार आफर भी निकाले है. लेकिन जिस प्रकार से मंहगाई आसमान को छू रही है उसको लेकर लोग निराश है. जिसका सीधा असर धनतेरस और दीपावली पर पडऩे वाला है. सोना-चांदी की लोग खरीददारी करते है पर इस बार दोनो का मूल्य आसमान तक पहुंच गया है. व्यापारी भी उदास है लग रहा है कि खरीददारी इस बार कम होगी. फिर भी एक उम्मीद है कि कारोबार अच्छा होगा. सोने-चांदी के अलावा इलेक्ट्रानिक उपकरण, बर्तन आदि को लेकर बाजार में तैयारी चल रही है पर मंहगाई का रोना बना है.
पद्मधर पार्क में लगेगा हाट बाजार
बाजारों में साज-सज्जा के साथ ही स्थानीय कारीगरों, त्योहारी उत्पादों के विक्रेताओं एवं फुटकर व्यापारियों की दुकानों के लिए नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है. पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नगर निगम रीवा द्वारा हाट बाजार लगाए जाने का निर्णय लिया गया है. यह हाट बाजार पद्मधर पार्क परिसर में 16 अक्टूबर से प्रारंभ होगा. हाट बाजार में दीया विक्रेताओं तथा दीपावली से संबंधित पूजा-पाठ एवं अन्य सामग्रियों की दुकानों की व्यवस्था की जाएगी. इस हेतु नगर निगम में पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

Next Post

कतर, सऊदी अरब ने 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

Wed Oct 15 , 2025
बीजिंग, 15 अक्टूबर (वार्ता) कतर और सऊदी अरब 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली नवीनतम दो एशियाई टीमें बन गईं। एशियाई क्वालीफायर के चौथे दौर में छह टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया था, जिसमें ग्रुप विजेता सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगे। पिछले […]

You May Like

मनोरंजन