तवा-बरगी के गेट खुले: नर्मदा-तवा नदी किनारे के गांवों को सतर्क रहने की चेतावनी

इटारसी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। तवा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए तवा बांध प्रबंधन ने मंगलवार सुबह 7 बजे से बांध के 9 गेट 7 फीट तक खोल दिए हैं, जिससे 100224 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है।

इसके अलावा पावर हाउस को विद्युत उत्पादन हेतु 3600 क्यूसेक पानी प्रदान किया जा रहा है। इस तरह कुल 103824 क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। इसी प्रकार बरगी जलाशय के भी 15 गेट 2.16 मीटर तक खोलकर 4328 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदा और तवा नदियों के जलस्तर में वृद्धि होगी।

पिछले 24 घंटों में तवा जलग्रहण क्षेत्र में 41.80 मिमी वर्षा दर्ज की गई है और आज सुबह 7 बजे तक जलस्तर 1159.80 फीट पहुंच गया। तवा परियोजना संभाग, इटारसी के कार्यपालन यंत्री ने तवा और नर्मदा नदी किनारे बसे गांवों के निवासियों से सतर्क रहने और नदी के समीप न जाने की अपील की है।

Next Post

भारी बारिश के चलते शिवपुरी में स्कूल बंद किए

Tue Jul 29 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी में हो रही भारी बारिश के चलते बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी ने नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में कल 30 जुलाई को छात्र, छात्राओं का अवकाश घोषित किया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like