भागीरथपुरा दूषित जल मामला: ACS दुबे ने स्वयं जांची पानी की गुणवत्ता, उबालकर पानी पीने के निर्देश

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में जलप्रदाय की स्थिति को लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने मौके पर पहुंचकर सख्त निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की टंकी से शुरू किए गए जलप्रदाय की निगरानी करते हुए स्वयं पानी के सैंपल की जांच की और अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान हर बस्ती और कॉलोनी में नगर निगम की टीमों को तैनात कर टंकी व घरों से पानी के सैंपल लिए गए। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपर मुख्य सचिव ने पानी उबालकर और छानकर ही उपयोग करने की सलाह को लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से प्रसारित कराने के निर्देश दिए।जलप्रदाय एवं ड्रेनेज की पूरी टीम क्षेत्र में सक्रिय रही और आवश्यकता अनुसार टैंकरों से वैकल्पिक जलापूर्ति की गई।

साथ ही सीवरेज और पानी की लाइनों में लीकेज सुधार के कार्यों की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रहवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
अपर मुख्य सचिव ने भागीरथपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था और रेफरल की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को सुरक्षित पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Next Post

नये साल पर हरे निशान में खुले शेयर बाजार

Thu Jan 1 , 2026
मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता) नये वर्ष के मौके पर गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34.95 अंक चढ़कर 85,255.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 85.42 अंक (0.22 प्रतिशत) ऊपर 85,406.02 अंक पर था। नेशनल […]

You May Like