बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल निर्माण का पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लिया जायजा, 14 से 16 महीने में पूरा करने का लक्ष्य

छतरपुर। बागेश्वर धाम में निर्माणाधीन विशाल बागेश्वर बालाजी कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण कार्यों का जायजा लेने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निर्माण स्थल पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और तकनीकी टीम से निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा को लेकर जानकारी ली।

प्रोजेक्ट मैनेजर ने उन्हें निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की रूपरेखा बताई। उन्होंने बताया कि अस्पताल का संपूर्ण निर्माण करीब 14 से 16 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल बेसमेंट के लिए बड़े स्तर पर खुदाई का काम चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद अगले 5 से 7 दिनों में निर्माण के अगले चरण की नींव रखे जाने की तैयारी है।

अस्पताल का निर्माण ईएसआर ग्रुप द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में आधुनिक तकनीक और भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा के अनुसार कार्य को गति देने पर जोर दिया।

बुंदेलखंड में अत्याधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बन रहा यह अस्पताल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना माना जा रहा है। अस्पताल शुरू होने के बाद छतरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम होगी और उन्हें अपने क्षेत्र में ही आधुनिक एवं अपेक्षाकृत सुलभ उपचार सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

 

Next Post

ट्रंप ने की भारत के चुनावी अनुशासन की तारीफ! बोले- अमेरिका में भी बिना फोटो ID के ना हो कोई वोटिंग

Tue Aug 18 , 2026
वॉशिंगटन, भारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में भी बिना वोटर आईडी के मतदान नहीं होना चाहिए, इसलिए SAVE America Act को पास करना बेहद जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हो गए हैं और उन्होंने इसकी […]

You May Like