गंदे पानी की शिकायत वाले घर पहुंचकर पर कलेक्टर ने देखी हकीकत

ग्वालियर। सीएम हेल्पलाइन पर गंदे पानी की शिकायत सामने आने पर कलेक्टर रूचिका चौहान ने लक्ष्मण तलैया पहुंचकर वस्तुस्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता से चर्चा की और उनके घर के अंदर जाकर पानी चैक किया। निरीक्षण से पूर्व गंदे पानी की समस्या का पीएचई विभाग द्वारा निराकरण कर दिया गया था। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त संघप्रिय सहित पीएचई विभाग का अमला मौजूद रहा।

कलेक्टर रूचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि गंदे पानी एवं सीवर की समस्या की शिकायत प्राप्त होने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए, इसमें जरा भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जो भी इसमें लापरवाही बरतेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। लक्ष्मण तलैया के नीचे स्कूल के पास गंदा पानी आने की शिकायत सीएम हेल्प लाइन पर की गई थी। शिकायत का पता चलने पर कलेक्टर ने निगम आयुक्त संघ प्रिय के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीपीएस स्कूल के आसपास क्षेत्रवासियों से चर्चा की और वस्तुस्थिति को जाना।

इसके बाद उन्होंने लोगों के घरों में पहुंचकर बर्तनों में रखे पानी को चैक किया। निरीक्षण के दौरान पानी साफ मिला। इसके बाद कलेक्टर ने लक्ष्मण तलैया स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण किया। पानी की टंकी की सफाई कुछ दिन पूर्व ही की गई थी। कलेक्टर ने पानी की टंकी सफाई की तिथि डालने के निर्देश पीएचई विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही निर्देष दिए है कि हर छह माह में पानी की टंकी की सफाई की जानी चाहिए।

इस दौरान कलेक्टर ने लक्ष्मण तलैया पर सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया और उसकी रंगाई पुताई आदि करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शीलनगर में डाली जा रही पानी की लाइन का निरीक्षण भी किया। साथ ही क्षेत्रवासियों से बात की। कलेक्टर ने पानी की लाइन के कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

कचरा निपटान : इटली से आये दल ने निगमायुक्त को दिए सुझाव

Fri Jan 9 , 2026
ग्वालियर। शहर से लीगेसी वेस्ट निपटान एवं फ्रेश वेस्ट निपटान हेतु नगर निगम के आग्रह पर इटली से पाल एसआरएल की टीम ने केदारपुर प्लांट का निरीक्षण किया। टीम में लुइगिनो पॉलन (इंटरनेशनल सेल्स हेड), एंटोनियो टैजालियो (स्क्रीनिंग डिजाइन एक्सपर्ट), नवीन चीरला (इंडिया सेल्स हेड), निव डिक्टर (प्रोजेक्ट हेड) शामिल […]

You May Like