कचरा निपटान : इटली से आये दल ने निगमायुक्त को दिए सुझाव

ग्वालियर। शहर से लीगेसी वेस्ट निपटान एवं फ्रेश वेस्ट निपटान हेतु नगर निगम के आग्रह पर इटली से पाल एसआरएल की टीम ने केदारपुर प्लांट का निरीक्षण किया। टीम में लुइगिनो पॉलन (इंटरनेशनल सेल्स हेड), एंटोनियो टैजालियो (स्क्रीनिंग डिजाइन एक्सपर्ट), नवीन चीरला (इंडिया सेल्स हेड), निव डिक्टर (प्रोजेक्ट हेड) शामिल थे। टीम के सदस्यों ने निगमायुक्त संघप्रिय के साथ बैठक कर गार्बेज प्रोसेसिंग सब्जेक्ट फील्ड में अपने अनुभव के बारे में बताया।

निगमायुक्त ने टीम से केदारपुर प्लांट का दौरा करने और सुधार संबंधी सुझाने देने का अनुरोध किया। बाद में टीम ने इंफ्रास्ट्रक्चर देखने और प्रोसेसिंग के तरीके को समझने के लिए केदारपुर प्लांट का दौरा किया। निगमायुक्त संघप्रिय ने निगम मुख्यालय में टीम से भेंट करते हुये उनसे सुझाव आमंत्रित किये। साथ ही विस्तृत चर्चा करते हुये इस संबंध में तकनीकी सलाह दिये जाने की बात कहीं। जिससे केदारपुर प्लांट पर लगे कचरे के पहाड़ों का निष्पादन शीघ्रता से किया जा सकें। टीम के सदस्यों ने उस साइट पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं से बहुत प्रभावित हुई। हालांकि, एमएसडब्ल्यू की प्रोसेसिंग को बेहतर बनाया जा सकता है और इसे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के बराबर बनाया जा सकता है।

Next Post

रुपया 28 पैसे लुढ़का, 90.18 प्रति डॉलर पर

Fri Jan 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 27.75 पैसे गिरकर 90.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। यह गुरुवार को 3.25 पैसे टूटकर 89.9025 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपये की शुरुआत आज दो पैसे की […]

You May Like