जबलपुर: पनागर एवं कुंडम थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसों में चार लोग घायल हो गए।पनागर पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम यूसुफ मंसूरी 22 वर्ष निवासी राजा बाबा कुटी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह आटो चलाता है सोमवार को आटो से माल छोडने के लिये पनागर जा रहा था उसके परिचित के अयान खान एवं इरफान खान स्कूटी क्रमंाक एमपी 20 एस एक्स 9391 से रिश्तेदारी मे पनागर जा रहे थे.
दोपहर लगभग 3 बजे जियो पैट्रोलपंप के आगे पटेल टाईल्स एवं कास्मिक ट्रेडर्स के पास पनागर पहुंचे तभी मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एनए 9357 के चालक ने तेज रफ्तार एंव लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे अयान खान एवं इरफान खान दोनों स्कूटी से गिर गये दोनो को चोटे आ गयी। इसी प्रकार कुंडम थाने में राज खरे 35 वर्ष निवासी कांचघर सर्वोदय स्कूल के पीछे घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी दुकान के सामान कुण्डम में रखा था.
आज अपने भतीजे अभयय कुंवर के साथ एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एक्स ए 6614 से कुण्डम जाने के लिये निकले थे, गाड़ी वह चला रहा था दोपहर लगभग 1-30 बजे जैसे ही ग्राम बैरागी और कुण्डम के बीच पहुॅचे तभी पीछे से आ रही स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 6104 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं भतीजा अभय कुंवर दोनों गिर गये उसे दोनों हाथ एवं अभय को माथा, चेहरे, मुंह, हाथ में चोट आई।
