जिला चिकित्सालय के विस्तार को 372.12 करोड़ की मंजूरी

सिंगरौली : जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में राज्य शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जिला चिकित्सालय सिंगरौली में अतिरिक्त 155 बिस्तरीय अस्पताल भवन के निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के लिए 372.12 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे वर्तमान 450 बिस्तरों की क्षमता बढ़कर 605 हो जाएगी। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आज 23 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार स्वीकृत राशि से अस्पताल भवन के विस्तार के साथ आंतरिक एवं बाह्य विकास कार्य, जैव चिकित्सा उपकरण तथा अस्पताल का आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा।

यह स्वीकृति 29 सितंबर 2026 को मंत्रि-परिषद के आयटम क्रमांक 2 पर लिए गए निर्णय के अनुक्रम में जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर की क्षमता 450 से बढ़ाकर 600 से अधिक बिस्तरों की करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष लगातार उठा रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में घोषणा भी की गई थी और प्रस्ताव को विधानसभा के बजट में भी शामिल किया गया था। विधायक रामनिवास शाह ने शासन के इस निर्णय की जानकारी देते हुए इसे जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अस्पताल की क्षमता बढ़ने से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला तथा प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके प्रति आभार व्यक्त किया है।

Next Post

बासी-बेरदहा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क

Sat Oct 24 , 2026
सरई : जिले के घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे दूरस्थ आदिवासी बहुल गांव बासी-बेरदहा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हुई है। अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज की पहल पर एयरटेल का मोबाइल टावर स्थापित होने से बासी-बेरदहा और आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क […]

You May Like