चंद्रशेखर बने मप्र भाजपा के संगठन महामंत्री

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में नए प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है। उनके पास राजस्थान और तेलंगाना में संगठन की जिम्मेदारी रह चुकी है।
चंद्रशेखर अगस्त 2017 में राजस्थान भाजपा के संगठन महामंत्री बनाए गए थे। उन्होंने करीब सात वर्ष तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें तेलंगाना में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।

मध्यप्रदेश में संगठन महामंत्री का पद पूर्व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के संघ में वापसी के बाद खाली था। 31 जनवरी 2026 को हितानंद शर्मा को आरएसएस के मध्य क्षेत्र का सह-बौद्धिक प्रमुख बनाया गया था और उनका केंद्र जबलपुर तय किया गया था। इसके बाद से प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री का पद रिक्त था। चंद्रशेखर की नियुक्ति के साथ अब प्रदेश भाजपा को पूर्णकालिक संगठन महामंत्री मिल गया है।

.....

Next Post

ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और हटाने की मांग, 25 सितंबर को कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

Thu Sep 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। श्री वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस की सभी प्रदेश इकाई 25 सितंबर को अपने-अपने राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालेंगी। उन्होंने […]

You May Like