शिक्षक भर्ती वर्ग 2 और 3 के अभ्यार्थियों का 10 दिन से धरना जारी, पदों में बढोत्तरी की हो रही मांग

भोपाल: शिक्षक भर्ती वर्ग 2 और 3 में पदों में बढोत्तरी की मांग को लेकर अभ्यार्थियों का धरना प्रदर्शन पिछले 10 दिनों से जारी है. रविवार को भी नीलम पार्क में सैकड़ो की तादाद में प्रदेशभर के जिलों के अभ्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे रहे. पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे अभ्यार्थी नरेन्द्र सिंह राजपूत के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुनेन्द्र सिंह राजावत, प्रियंका सिंह, रितु सैनी सहित अभ्यार्थी धरना स्थल पर बैठे हैं. कई महिला अभ्यार्थियों ने अपने खून से पत्र लिखकर मांगे रखी है.
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का तर्क है कि विभाग में लाखों पद खाली होने के बाद भी सरकार द्वारा भर्ती के लिए नाममात्र के पद निकाले जाते हैं. जिससे अभ्यर्थी परीक्षा में पास होने के बाद भी चयन सूची की मेरिट में नहीं आ पाते. इसके साथ ही प्रदेश में 2 हजार से अधिक स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं. मुरैना से आए अभ्यर्थी राजपाल धाकड़ ने कहा कि हमारी मांग है कि माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग 2 में प्रत्येक विषय में 3-3 हजार और प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 वर्ग 3 में 25 हजार पद वृद्धि की जाए. श्योरपुर से आए अभ्यार्थी शैलेन्द्र रावत ने कहा कि भोपाल में जिलों से अभ्यार्थी आकर भूख हड़ताल कर रहे हैं और कोई भी मंत्री और अधिकारी उनसे मिलने अभी तक नहीं गया. अभ्यार्थी हीरेन्द्र सिहं कुशवाहा ने बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदर्शन स्थल पर लोगों का हुजूम होगा. अभ्यार्थियों की मांग है कि उनकी बातों को जिम्मेदार लोग सुनें और इस पर ध्यान दें.

Next Post

महंगाई एवं विदेशी कर्ज को लेकर 2 सितंबर को हिंदू महासभा करेगी सद्बुद्धि यज्ञ

Sun Aug 30 , 2026
ग्वालियर:कमर तोड़ महंगाई कम करने, विदेशी कर्ज से मुक्ति दिलाने, बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था सुधारने, धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण नहीं करने को लेकर हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में आज युवक हिंदू महासभा की बैठक जिला संगठन मंत्री रोहित जाटव की अध्यक्षता में हुई। हिन्दू महासभा के वरिष्ठ मंत्री हेमराज जाटव […]

You May Like