गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘राजा हमार दुनियां हवे’ रिलीज

मुंबई, 25 दिसंबर (वार्ता) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘राजा हमार दुनियां हवे’ रिलीज हो गया है।
गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘राजा हमार दुनियां हवे’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘राजा हमार दुनियां हवे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है। गाने का संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी गौरव राय, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

Next Post

स्कूल प्रभारी ने अतिथि शिक्षिका से की मारपीट, एफआईआर दर्ज

Fri Dec 26 , 2025
शिवपुरी: जिले के पिछोर में स्थित शासकीय हाई स्कूल लहर्रा की प्रभारी शिक्षिका ने संस्कृत की अतिथि शिक्षिका वंदना सिंह के साथ मारपीट कर दी। ललितपुर निवासी वंदना सिंह 2018 से शासकीय हाई स्कूल लहर्रा में संस्कृत विषय की अतिथि शिक्षिका हैं। वह कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को संस्कृत पढ़ा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।