खाद का अवैध भंडारण मिलने पर कलेक्टर ने दर्ज कराई FIR

टीकमगढ़: जिले के सरकनपुर गांव में खाद का अवैध भंडारण मिलने से हड़कंप मच गया. इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ तत्काल थाने में मामला दर्ज कराया गया है, तो वहीं खाद को जब्त कर लिया गया।कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार बलदेवगढ़ एस.डी.एम. श्रीमती भारती देवी मिश्रा के नेतृत्व में खरगापुर नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश शुक्ला,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,बल्देवगढ़ सुश्री महक खत्री द्वारा कार्यवाही करते हुए.

अवैध उर्वरक भण्डारण करने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत राजपूत इंटरप्राईजेज प्रोपराईटर अरविन्द्र लोधी, ग्राम सरकनपुर एवं चन्द्रभान लोधी पिता लाल्ले लोधी, ग्राम सरकनपुर पर एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई।कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उर्वरक के अवैध भंडारण और कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार आपराधिक मामले दर्ज किए जायेंगे।

Next Post

सिंधिया कन्या विद्यालय मैं खेल समारोह का समापन

Tue Oct 14 , 2025
ग्वालियर: सिंधिया कन्या विद्यालय में खेल समारोह का समापन हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा की अध्यक्ष्ता में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुलविंदर सिंह गिल प्रख्यात बास्केटबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ वी के गंगवाल, श्रीमती कीर्ति फाल्के, विजया अवॉर्डी सुश्री अंजना पुरी […]

You May Like