दतिया में कांग्रेस की जीत पर इंदौर के गांधी भवन में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

इंदौर। दतिया में कांग्रेस की जीत की खुशी इंदौर में भी उत्साह के साथ मनाई गई। शहर स्थित गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जीत को संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

गांधी भवन परिसर में कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण के साथ एक-दूसरे को बधाई दी और जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

चौकी टिकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो चोरी की मोटरसाइकिलों सहित आरोपी गिरफ्तार

Mon Aug 3 , 2026
सीधी। चौकी टिकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो चोरी की मोटरसाइकिलों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एक टिकरी क्षेत्र से, दूसरी कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं […]

You May Like