धनौरा के सरपंच रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सिवनी। जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड धनौरा के जनपद पंचायत मुख्यालय की ग्राम पंचायत धनौरा के सरपंच दिनेश कौरेती को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने सरपंच को पकड़ने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए धूमा रेस्टहाउस ले जाया गया।

सूत्रों के अनुसार, धनौरा निवासी गोलू बंजारा शासकीय भूमि पर मकान निर्माण कर रहा था। इसके एवज में सरपंच दिनेश कौरेती ने उससे 60,000 की रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की और सरपंच को उसके घर पर 25,000 की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Next Post

डीजीपी कैलाश मकवाणा को 2 दिसंबर 2026 तक सेवा विस्तार

Fri Oct 31 , 2025
इंदौर. मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक यानि डीजीपी कैलाश मकवाणा को सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है. शासन ने उनके कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि के आदेश जारी किए हैं. डीजीपी कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति दिसंबर 2025 में निर्धारित थी, लेकिन शासन ने उनके अनुभव और […]

You May Like