महिला हितग्राहियों की निजी भूमि पर लगेंगे बागवानी पौधे

बीजाडांडी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से प्रारंभ ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी पात्र महिला हितग्राहियों की निजी भूमि पर बागवानी के पौधे लगाए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य सीमांत व लघु किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
परियोजना का क्रियान्वयन जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

इसी के तहत जनपद पंचायत बीजाडांडी सभागार में कृषि सखियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बीजाडांडी, निवास और नारायणगंज जनपद की कुल 29 कृषि सखियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण में योजना की रूपरेखा, हितग्राही चयन प्रक्रिया एवं सिपरी ऐप में पंजीकरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीजाडांडी जनपद की सीईओ वसंती दुबे, आजीविका मिशन से साहेबलाल सूर्यवंशी, मनमोहन अहिरवार, मनरेगा से एपीओ मनीराम, प्रदान संस्था से मुस्कान सिंगरोरे एवं अस्मिता झरिया तथा टीआरआई संस्था से राकेश जादौन उपस्थित रहे।

Next Post

जियो ने MP-CG में 14 लाख से ज्यादा घरों को हाइ-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा

Thu Aug 7 , 2025
MP-CG में सबसे ज्यादा FWA ग्राहक रिलायंस जियो के पास जियो ने जून 2025 में जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक – ट्राई भोपाल – दुनिया की सबसे बड़ी फिक्सड वायरलेस एक्सेस (FWA) सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रिलायंस जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में सबसे ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े है। टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ […]

You May Like