समाज के लिए शिक्षा और जागरुकता जरुरी: सांसद कुशवाहा

ग्वालियर:जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में आज अखिल भारतीय कुशवाहा खाप महापंचायत’ द्वारा आयोजित प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। मंच से अपने विचार साझा करते हुए मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने सामाजिक एकता, शिक्षा एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सांसद कुशवाहा ने कहा कि समाज की इन युवा प्रतिभाओं का उत्साह देखकर उनका मन अत्यंत प्रसन्न है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती सीमा समृद्धि कुशवाह, पूर्व जनपद अध्यक्ष फूल सिंह कुशवाह, संरक्षक चंदन प्रेमी, पार्षद भूपेंद्र सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भजनलाल कुशवाह, पूर्व पार्षद हरिसिंह कुशवाह, हेमन्त कुशवाहा, एड. रोशनी कुशवाह, अर्जुन कुशवाह, वकील सिंह एवं मंच संचालक राजेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

निर्माणाधीन दो मकानों से अवैध शराब बरामद

Sun May 24 , 2026
सागर: सागर जिला कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती पूजा चंद्रन के नेतृत्व में वृत्त खुरई क्षेत्र में संयुक्त दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की।कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर द्वारा नगर परिषद बरोंदिया कलां के वार्ड क्रमांक 6 स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन दो […]

You May Like