प्रधानमंत्री मोदी का राज्यसभा में दिया गया बयान भ्रम फैलाने वाला : खरगे

नयी दिल्ली , 24 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए बयान को “भ्रम पैदा करने वाला” करार देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
श्री खरगे ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री की असंगत कूटनीतिक नीति से भारत की रणनीतिक स्वायत्तता प्रभावित हुई है, जो दशकों से विदेश नीति की आधारशिला रही है। उन्होंने पूछा कि हालिया इजरायल दौरे के बाद उत्पन्न कूटनीतिक प्रभावों पर संसद और देश को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया।

उन्होंने दूसरा मुद्दा उठाते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में करीब 37–40 भारतीय जहाज अब भी फंसे हुए हैं और इन पर लगभग 1100 नाविक सवार हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ईरान से बातचीत के बावजूद सुरक्षित रास्ता क्यों नहीं मिल पाया, जबकि चीन, रूस और जापान जैसे देशों को अनुमति मिल रही है। उन्होंने ऊर्जा आयात के विविधीकरण के सरकारी दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि 41 देशों से आयात हो रहा है, तो फिर देश में गैस और ईंधन की कमी, महंगाई और कालाबाजारी क्यों बढ़ रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और इससे गंभीर ऊर्जा संकट पैदा हो गया है।

Next Post

राहुल से मिला ट्रांसजेंडर प्रतिनिधि मंडल, बोले विधेयक को वापस करने का बनाएं दबाव

Tue Mar 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार सुरक्षा) संशोधन विधेयक 2026 पेश किए जाने से पहले ट्रांसजेंडरों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि इस विधेयक के प्रावधान उनके अधिकारों को कमजोर करते हैं इसलिए सरकार […]

You May Like