बैंक डकैती के आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी: गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित

सिंगरौली: बैढ़न स्थित बैंक डकैती मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने डकैती में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी या ठोस सूचना देने पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।पुलिस के अनुसार, दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश जारी है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे घोषित इनाम प्रदान किया जाएगा।इस इनाम की घोषणा के बाद पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सकेगा और मामले का खुलासा होगा।

Next Post

शेयर बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते रही रौनक: सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई शानदार छलांग, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में खरीदारी से निवेशकों ने कमाए करोड़ों रुपये

Sat Apr 18 , 2026
मुंबई | भारतीय शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह रिकवरी और आत्मविश्वास से भरा रहा। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों ने निवेशकों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स […]

You May Like