खरगे-राहुल के साथ असम कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक

नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) असम प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित पार्टी की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस के नये मुख्यालय इंदिरा भवन में बैठक की जिसमें असम के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गयी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बैठक की जानकारी देते हुये कहा, “आज, माननीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के नेतृत्व में, कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में नवगठित असम प्रदेश कांग्रेस के सदस्यों के साथ मुलाकात और बैठक की।”

समझा जाता है कि बैठक में असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वहां के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में श्री खरगे तथा श्री गांधी के आलवा प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई, कांगेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह अलवर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने हाल ही में लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई को असम प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया था और इस नियुक्ति को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भाजपा की हैट्रिक रोकने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। असम विधानसभा चुनाव में श्री गोगोई का अब मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा से सीधा मुकाबला होना तय माना जा रहा है।

Next Post

बेघर आदिवासियों का जल्द पुनर्वास हो

Fri May 30 , 2025
सीधी: न्यायालय के आदेश के बाद नगर पालिका परिषद सीधी के डैनिहा में निजी भूमि से बेदखल कर बेघर किये गये आदिवासियों से मिलने पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कलेक्टर से बात कर बेघर हुए आदिवासियों को जल्द पुनर्वास करने की बात […]

You May Like