तिलवाराघाट में नहाते समय डूबा युवक, मौत

जबलपुर: नर्मदा नदी तिलवाराघाट में नहाते समय युवक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गंगाराम दुबे 55 साल निवासी गऊशाला रोड थाना तिलवारा ने सूचना दी कि दोपहर लगभग 3.30 बजे तिलवाराघाट में था वहीं पर बहुत लोग नर्मदा जी में नहा रहे थे, एक लङका नर्मदा नदी में तिलवाराघाट में नहाते समय पानी में डूब गया था.

जो कुछ देर तक नहीं निकला, घाट पर कुछ लोगों ने डूबे हुए लडक़े को पानी से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । पतासाजी करने पर डूबने वाले युवक की शिनाख्त दिपेश नरेती 20 वर्ष निवासी शास्त्रीनगर थाना तिलवारा के रूप में हुई।

Next Post

जहर खाने से महिला की मौत

Sat Jun 7 , 2025
जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत नवनिवेश कॉलोनी में जहर खाने से महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दीपक जोशी 49 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत शोभापुर थाना सोहागपुर जिला नर्मदापुरम ने सूचना दी कि उसकी बेटी खुशी उर्फ अंजली शर्मा की शादी वर्ष 2023 में प्रशांत शर्मा निवासी नवनिवेश कालोनी […]

You May Like