
बड़वानी। नवागत पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा 5 मार्च को जिला पुलिस लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं का क्रमवार अवलोकन कर कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, अनुशासन, स्वच्छता एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही केंद्रीय पुलिस कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दिशा (पुलिस) लर्निंग सेंटर व लर्निंग सेंटर का भ्रमण कर वहां अध्ययनरत अभ्यर्थियों से चर्चा कर जानकारी ली। एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल, सूबेदार भी मौजूद थे।
