पंचांग 17 अक्टूबर 2025:-
रा.मि. 25 संवत् 2082 कार्तिक कृष्ण एकादशी भृगुवासरे दिन 1/19, मघा नक्षत्रे शाम 4/51, शुक्ल योगे रातअंत 5/0, बालव करणे सू.उ. 6/17, सू.अ. 5/43, चन्द्रचार सिंह, पर्व- रम्भा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी व्रत, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
——————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में धार्मिेक कार्यो में रूचि बढेंगी, यात्रा में बैचारिक वाद विवाद होगा, वर्ष के मध्य में मित्रों तथा प्रियजनों भाईयों का सहयोग, अचल संपत्ति के कार्यो में सफलता मिलेगी, दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा, वर्ष के अन्त में पारिवारिक समस्याओं में व्यस्तता रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों और मित्रों का कार्यो में सहयोग बना रहेगा, अचल संपत्ति से लाभ होगा, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट रह सकता है, सिंह राशि के व्यक्तियों को सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अच्छा स्थान पद प्राप्त होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में परिश्रम बढेगा.
——————————————————
आज का भविष्य- शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, व्यवहार कुशल, परिश्रमी, स्पष्टवादी तथा निडऱ होगा. निर्णय लेने की अच्छी शक्ति रहेगी, अपने उद्देश्यों की पूर्ति के प्रति सचेत रहेगा. सभी के साथ अच्छा व्यवहार करेगा.
——————————————————
मेष- कार्यों में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा. मधुरवाणी से संबंधमें प्रगाढता बढेगी, जीविका के क्षेत्र में लाभ होगा, दायित्वों का निर्वहन होगा.
वृषभ- किसी नये कार्य की पूर्ति होगी, भवुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें. परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.
मिथुन- मन धनागम की नयी युक्तियों की आर केंद्रित होगा, कार्य क्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव है, जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा.
कर्क- मन पर नियंत्रण रख अपने कर्तव्यों के प्रति केंद्रित हों, किसी नये संबंध के प्रति ध्यान देना होगा, थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें.
सिंह- कुछ नयी सामाजिक व्यस्तताएं सामने आयेंगी, महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी, किसी अचल संपत्ति के क्रय हेतु प्रयास प्रारंभ होंगे.
कन्या- संबंधों में आपका मन भावनात्मक आपूर्ति पर केंद्रित होगा, धार्मिक व पारंपरिक कार्यो में मन लगेगा, रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठायें.
तुला- मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा, प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा, प्रणय संबंध मधुर रहेंगे, शासन व राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी.
वृश्चिक- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, आकस्मिक तनाव हो सकता है, निराशावादी विचारों को छोडक़र आशावादी बनें, कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनायें.
धनु- नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी, पुराने संबंधों में प्रगाढता बढेगी, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पुरानी बातों को भुलाने की च्येष्ठा करें.
मकर- किसी नयी योजना की ओर बढेंगे, महत्वाकांक्षा ऊँची प्रगति की ओर ले जायेगी, जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है, कार्य में सहयोग मिलेगा.
कुम्भ- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, अनुकूल नैतिक कर्तव्यों का पालन करें, निकट संबंधों में पारदर्शिता रखें, छोटी छोटी बातों को भूलना हितकर रहेगा.
मीन- अपने भविष्य को सुनियोजित करें, भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रह सकती हैं, परिवार को एक सूत्र में बनाये रखने हेतु प्रयास करेंगें.
——————————————————
व्यापार भविष्य-
कार्तिक कृष्ण एकादशी को मघा नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, चीनी के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनिया, सौंप, अजवाईन के भाव में मामूली नरमीं का रूख रहेगा, वायदा विचार आज 2 बजकर 9 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 4220 है
——————————————————
