मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दतिया में लगा कैंप, कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

दतिया। ग्राम पंचायत सरसई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कैंप लगाया गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में आयोजित इस कैंप में गांव के लोगों ने अपनी अलग-अलग समस्याएं रखीं।

कलेक्टर ने लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।

Next Post

राहर की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri Oct 30 , 2026
जबलपुर। बरगी क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। ग्राम सिलुआ रमनपुर में एक व्यक्ति ने अपने खेत में राहर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगा रखे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने खेत में छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। […]

You May Like